🔥 TRENDING Drug Awareness Drive Held in Jalandhar... 290 People Conduct Investigation at Cl... Congress Pays Tribute to Mahatma Gandh... રાજકોટના રત્નમ બંગ્લોઝ વિસ્તારમાં ચોરી... Body of Young Woman Found in Bag Near... सुमेरपुर: कांग्रेस नेताओं ने बाबा गांव...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

कालकाजी में घर से पुलिस स्टेशन तक पहुंची कार्रवाई,

✍️ Reporter: Rajeev Kumar Sharma 🗓 02 Oct 2026, 05:08 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले कालकाजी में पुलिस कार्रवाई, AAP नेता डिटेन किए.

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन के बीच दक्षिण दिल्ली की कालकाजी विधानसभा में भी पुलिस कार्रवाई देखने को मिली। कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की वार्ड 176 अध्यक्ष रेखा बस्सी, आप व्यापार मंडल के अध्यक्ष रोशन चौहान और आप यूथ विंग की नेता शिवानी चौहान को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई है।
स्थानीय जानकारी के अनुसार, रेखा बस्सी को उनके घर के अंदर ही पुलिस ने हिरासत में रखा, जबकि रोशन चौहान और शिवानी चौहान को पुलिस स्टेशन ले जाकर रखा गया। इस कार्रवाई से जुड़े फोटो और वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें पुलिस की मौजूदगी और नेताओं को हिरासत में लिए जाने की स्थिति दिखाई दे रही है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई CEC के खिलाफ दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में नेताओं की संभावित भागीदारी को देखते हुए की गई। दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। प्रदर्शन के दौरान AAP नेताओं समेत बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिए जाने की रिपोर्ट सामने आई है।
कालकाजी विधानसभा में स्थानीय नेताओं की हिरासत की खबर सामने आने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। अब इन नेताओं के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
📲Get App