🔥 ट्रेंडिंग केरेडारी प्रखंड में बीसीओ राजेश कुमार... धान अधिप्राप्ति में समस्याओं से परेशान... 📰 ग्राम पंचायत हांसपुर ## जिला सीकर,... Jknc dy cm Surinder Choudhary _visit... इंदौर में एक और चिप्स कंपनी की वीडियो... केरेडारी प्रखंड में बीसीओ राजेश कुमार...
05 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सरकारी योजना

कालीबाग ओ पी से जमादार टोला होते हुए जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य हुआ शुरु

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 05 नव. 2026, 05:44 PM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बेतिया महापौर गरिमा देवी सिकरिया ने बताया कि कालीबाग ओपी से जमादार टोला होते हुए हमनूआपुल तक कि 7करोड़ 37लाख कि लागत से बनने वाली 20फिट पि सी सी रोड का निर्माण कार्य हुआ शुरु

बेतिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बेतिया महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि कालीबाग ओपी से जमादार टोला होते हमनुआपुल तक की 7.37 करोड़ लागत वाले 20 फीट चौड़े पीसीसी रोड और चार फीट चौड़े नाला का निर्माण शुरू हो गया है।
महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसके लिए वे वर्षों से प्रयत्नशील रहीं हैं और उनकी महत्वाकांक्षी योजना का कार्यारंभ होने के मौके पर जुटे दर्जनों नागरिकों ने इसके लिए सरकार को धन्यवाद किया है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत इस वर्षों से बदहाल और जर्जर सड़क की जगह अब 20 फीट चौड़ी डबल लेन पीसीसी रोड के साथ चार फ़ीट आरसीसी नाला निर्माण की शुरुआत कर दी गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इस सड़क की बदहाली और जलजमाव की समस्या से जूझ रहे इस शहरी क्षेत्र को इस योजना के पूरी होने से बड़ी राहत मिलेगी।
महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि ई टेंडरिंग की निविदा प्रक्रिया के तहत मेसर्स एमएनटी डेवलपर्स लिमिटेड को 7.37 करोड़ की सबसे कम दर की दावेदारी के आधार पर निर्माण एजेंसी के रूप चुना गया है। महापौर ने बताया कि कार्य की अवधि 18 माह निर्धारित की गई है।
योजना का महत्व केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है। पीसीसी सड़क बनने से कालीबाग ओपी, जमादार टोला और मनुआ पुल की ओर आने-जाने वाले लोगों को बेहतर, मजबूत और सुगम मार्ग मिलेगा। वहीं आरसीसी नाला बनने से बारिश के दौरान सड़क एवं आसपास के मोहल्लों में जमा होने वाले पानी की निकासी व्यवस्थित होगी।
महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के ढांचागत विकास की दृष्टि से यह योजना कालीबाग क्षेत्र को एनएच727 से बेहतर कनेक्टिविटी देने के साथ स्थानीय यातायात व्यवस्था को मजबूत करेगी। यहां उल्लेखनीय है कि गुरुवार को महापौर गरिमा देवी सिकारिया की मौजूदगी में नगर निगम और बुडको की टीम के द्वारा 20 फीट चौड़ी सड़क और चार फीट चौड़े नाला निर्माण के लिए सही से मार्किंग की जा रही है।

बाइट गरिमा देवी सिकारिया, महापौर नगर निगम बेतिया
📲Get App