🔥 TRENDING Fresh Snowfall Halts Traffic on Lahaul... Christmas cake mixing kicks off holida... Uttarakhand's Kashi Pur and Rudrapur S... Uttarakhand CM Dhami Approves ₹3.53 Cr... पूर्वांचल में बिजली चोरी का खेल,15 अधि... Delhi University Faces Scrutiny Over R...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

किले वाले बालाजी महाराज के दरबार में अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 13 Nov 2026, 12:50 PM 👁 12
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
किले वाले बालाजी महाराज के दरबार में अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
नारौली डांग। नारौली डांग स्थित किले वाले बालाजी महाराज के मंदिर परिसर में अन्नकूट महाप्रसादी का धार्मिक आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर बालाजी महाराज को अन्नकूट महाप्रसादी का भोग लगाया गया तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती की गई।
इसके पश्चात मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं एवं भक्तों को अन्नकूट महाप्रसादी का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।
आयोजन के संबंध में पुजारी बाबूलाल शर्मा, विपिन सिंघल, दौलत, मोहन सिंह, रवि, हेमंत, अनिल एवं महेन्द्र ने बताया कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा एवं धार्मिक भावना मजबूत होती है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
📲Get App