🔥 TRENDING काशीदास बाबा जी की पूजा के लिए सहतवार... Indian Box Office Crosses Rs 4,000 Cro... West Bengal warns of strict action on... Political Tensions Rise After Pradeep... Political Momentum Builds for Kolhapur... Maharashtra Drought Updates and Mahayu...
29 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ककराली जाट नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रामगढ़ के धुरंधरों का जलवा, 51 हजार की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा 64 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला, फाइनल में झोंपड़ी टीम को 48 रन से हराया; सूर्या सैनी बने मैन ऑफ द मैच

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 29 Oct 2026, 02:16 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
ककराली जाट नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रामगढ़ के धुरंधरों का जलवा, 51 हजार की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
64 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला, फाइनल में झोंपड़ी टीम को 48 रन से हराया; सूर्या सैनी बने मैन ऑफ द मैच

अलवर जिले के मालाखेड़ा क्षेत्र के ककराली जाट गांव में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रामगढ़ के धुरंधर बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 हजार रुपये की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता में करीब 64 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला रामगढ़ और झोंपड़ी की टीम के बीच खेला गया, जिसमें रामगढ़ के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।
फाइनल मैच में रामगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 132 रन बनाए और झोंपड़ी की टीम के सामने जीत के लिए 133 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झोंपड़ी की टीम रामगढ़ के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 11 ओवर में 85 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह रामगढ़ की टीम ने 48 रन से शानदार जीत दर्ज की। बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले रामगढ़ के सूर्या सैनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
कार्यक्रम में बाबूलाल मीणा और धर्मी ठेकेदार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मंच संचालन सुखबीर मीणा, सतबीर मीणा, टिल्लू मीणा और राम खिलाड़ी मीणा ने किया।
रामगढ़ पहुंचने पर टीम का भव्य स्वागत
टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज कर रामगढ़ लौटने पर कस्बे के लोगों ने खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि लोकेश मीणा और सूर्या सैनी की अगुवाई वाली टीम लगातार विभिन्न क्रिकेट टूर्नामेंटों में जीत हासिल कर रामगढ़ का नाम रोशन कर रही है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से युवाओं में उत्साह का माहौल है।
खेल मैदान की उठी मांग
पैरा कमांडो राकेश सैनी ने रामगढ़ में खेल मैदान की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उचित मैदान नहीं होने से युवाओं को खेल अभ्यास के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। यदि कस्बे में खेल मैदान विकसित किया जाए तो युवा क्रिकेट सहित अन्य खेलों में अपनी प्रतिभा निखार सकेंगे। इससे रामगढ़ के खिलाड़ी बड़े स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं।
📲Get App