🔥 TRENDING Rainfall in Jaipur and Shri Ganganagar... टीकमगढ़ के कुण्डेश्वर में आयोजित जनसंव... વલસાડમાં નવરાત્રી દરમિયાન ચાઇલ્ડ હેલ્પ... मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य आयुक्त धन... कलेक्टर कुमार सत्यम के निर्देश पर कृषि... उज्जैन पुलिस पर हमला SI की फाड़ी वर्दी
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

कांकेर में पैसे के विवाद ने लिया हिंसक रूप! युवक को बंधक बनाकर लोहे की पट्टी से पीटने के आरोप में दो गिरफ्तार

✍️ Reporter: Devendra Kumar Poya 🗓 23 Oct 2026, 06:51 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर में पैसों के विवाद को लेकर युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि मांझापारा स्थित अशोक ग्लासेस दुकान में युवक को दूसरी मंजिल पर ले जाकर बंधक बनाया गया और लोहे की वजनदार पट्टी से मारपीट की गई।

मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनीष सेरवानी और अमन मंडावी उर्फ आमीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लोहे की पट्टी भी जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

कांकेर से देवेंद्र कुमार, नीड न्यूज़ 24 प्रेस।
📲Get App