🔥 TRENDING খড়গ্রাম থানা প্রাঙ্গণে বিজয়া সম্মিলন... સુરતમાં શ્રી સ્વામિનારાયણ ગુરુકુલમાં સ... સુરતમાં ક્રિપ્ટો-ફોરેક્સ ઠગાઈ અને લીંબ... इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर कांग्र... पाकुड़ में राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदा... સુરતમાં એમ્બ્રોઇડરી ઉદ્યોગમાં માલિક-શ્...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Astrology

कांकेर में नक्सल डम्प का बड़ा खुलासा! हथियार, IED और 24 BGL सेल बरामद

✍️ Reporter: Devendra Kumar Poya 🗓 31 Oct 2026, 09:28 PM 👁 33
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर। जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम जुराहान मेहड़ा और माचपल्ली के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान नक्सल डम्प बरामद किया गया है। संयुक्त कार्रवाई में हथियार, विस्फोटक समेत अन्य नक्सल सामग्री मिली है।

पुलिस के मुताबिक, जिला बल, BSF और BDS टीम ने 2 भरमार बंदूक, करीब 2 किलो का एक IED, 24 BGL सेल, वायरलेस सेट, GPS, पटाखे, दवाइयां और नक्सल साहित्य बरामद किया है। IED और अन्य विस्फोटक सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा, DIG BSF दीपक तिवारी और कांकेर एसपी निखिल राखेचा के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। सीमावर्ती और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों का सघन सर्चिंग अभियान जारी है।
📲Get App