🔥 TRENDING Daler Mehndi Shares Health Update Amid... Uttarakhand innovator builds flying ca... कांग्रेस ने Newai में जिला परिषद की सू... Old RTR Flyover Repair Causes Citywide... सिकंदरा थाना पुलिस की कार्रवाई, दो वार... ਕਾਰ ਬਾਜ਼ਾਰ ਨੇੜੇ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਗੋਲੀ ਮਾਰ...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

कांकेर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

✍️ Reporter: Devendra Kumar Poya 🗓 23 Oct 2026, 06:56 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में कांकेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रेम और विवाह का आश्वासन देकर अपराध करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल कांकेर भेज दिया गया।

पूरा मामला उत्तर बस्तर कांकेर जिले के कोड़ेकुर्से थाना क्षेत्र के ग्राम सुरंगदोह का है। अस्पताल से नाबालिग के गर्भवती होने और नवजात को जन्म देने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पीड़िता की माता की शिकायत के आधार पर आरोपी अभिषेक मरकाम के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

मुखबिर से आरोपी के गांव में मौजूद होने की सूचना मिलने पर कोड़ेकुर्से पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। फिलहाल मामले में पुलिस की विवेचना जारी है।

कांकेर से देवेंद्र कुमार, नीड न्यूज़ 24 प्रेस।
📲Get App