🔥 ट्रेंडिंग लुधियाना: 24 किसानों को प्रोत्साहन राश... सेंचुरी पब्लिक स्कूल ने वार्षिक पुरस्क... जालंधर में चलती कार शॉर्ट सर्किट से लग... दिल्ली के घर में संदिग्ध परिस्थितियों... सड़क पर फंसी गाड़ी, सरकार से कड़े नियम... બનાસકાંઠા, ડીસા: એલસિબી પાલનપુરે બે ઘર...
28 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

कांकेर में घर में घुसकर चाकू दिखाने और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Devendra Kumar पोया 🗓 28 नव. 2026, 05:55 PM 👁 24
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर। सिटी कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देने के मामले में नासीर खान (28 वर्ष), निवासी गंगानगर अन्नपूर्णापारा कांकेर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक 27 नवंबर की रात आरोपी ने आनंद राम नेताम के घर के सामने गाली-गलौज की। विरोध करने पर दरवाजे को लात मारकर घर में घुसा और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है।

पुलिस ने आरोपी को 28 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, एएसपी योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी हरीश पाटील के पर्यवेक्षण में की गई।
📲Get App