🔥 TRENDING डिजी यात्रा का अंतरराष्ट्रीय उड़ानों म... ಹೊನ್ನಾವರ ಕವಲಕ್ಕಿ ಕ್ರಾಸ್‌ನಲ್ಲಿ ಟೆಂಪೋ‑ಬೈ... मेरठ कैंट विधानसभा में डुप्लीकेट वोटों... मथुरा में नगर निगम के कुश्ती दंगल में... ADM गुलाब चन्द्र राजपूत ने उत्तर प्रदे... ED ने जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर की 42...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Jobs & Career

कांकेर में बस्तर फाइटर के सिर्फ 125 पद, भड़के अभ्यर्थी

✍️ Reporter: Devendra Kumar पोया 🗓 02 Nov 2026, 09:26 PM 👁 26
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पद बढ़ाने की मांग को लेकर कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन

कांकेर। बस्तर फाइटर भर्ती में कांकेर जिले के लिए मात्र 125 पद निर्धारित किए जाने से अभ्यर्थियों में नाराजगी है। पदों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर जिलेभर से पहुंचे सैकड़ों युवाओं ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

अभ्यर्थियों का कहना है कि मिशन रक्षक के तहत जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बड़ी संख्या में युवा भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन पदों की कम संख्या के कारण युवाओं को निराशा का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि बस्तर संभाग के अन्य जिलों की तुलना में कांकेर को कम पद मिले हैं।

युवाओं ने मांग की है कि कांकेर जिले में बस्तर फाइटर के पदों की संख्या बढ़ाई जाए। यदि पद बढ़ाना संभव नहीं है, तो सभी जिलों में समान रूप से पद निर्धारित किए जाएं। इसके साथ ही ऐसी व्यवस्था लागू करने की मांग की गई है, जिससे बस्तर संभाग के अभ्यर्थी संभाग के किसी भी जिले से भर्ती के लिए आवेदन कर सकें।

अभ्यर्थियों ने प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखते हुए भर्ती में जिले के युवाओं को उचित अवसर देने की अपील की है।
📲Get App