🔥 TRENDING Jharkhand Declares High Alert as Cyclo... India's Solar Power Capacity Sees 68-F... Aditya Vision Expands to 223 Showrooms... Three Global Powers Sign Historic Peac... FICCI President Calls on Businesses to... Asianet Newsable Reviews Amal Neerad’s...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

कांकेर में बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर शिवसेना ने अर्पित की श्रद्धासुमन, लिया जनसेवा का संकल्प

✍️ Reporter: Laxman singh दर्रो 🗓 19 Nov 2026, 08:09 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर कांकेर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रदेश सचिव महेश वासुदेव दुबे ने उनके 80% सेवा और 20% राजनीति के सिद्धांत पर चलने का संकल्प लिया।

शिवसेना संस्थापक और प्रखर राष्ट्रवादी नेता बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि के अवसर पर कांकेर में पार्टी द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बालासाहेब ठाकरे की छायाप्रति पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में शिवसेना प्रदेश सचिव महेश वासुदेव दुबे ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने गरीब, मजदूर, किसान और दबे-कुचले वर्गों के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से शिवसेना की स्थापना की थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को हमेशा आम जनता की सेवा को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा दी थी और '80% समाज सेवा और 20% राजनीति' के सिद्धांत पर कार्य करने की प्रेरणा दी थी।

श्री दुबे ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सभी वर्गों को साथ लेकर चलें और स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे के अदम्य साहस, बुलंद विचारों और राष्ट्रविरोधी ताकतों के विरुद्ध सदैव मुखर रहें। उन्होंने बताया कि बालासाहेब ठाकरे का जीवन भारतीय संस्कृति, स्वधर्म और राष्ट्रहित की रक्षा के संघर्ष से परिपूर्ण रहा था, जिसमें साहस, स्पष्ट विचार और सांस्कृतिक स्वाभिमान का प्रभाव स्पष्ट दिखता है।

प्रदेश सचिव ने यह भी उल्लेख किया कि सनातन संस्कृति के संरक्षण, जनसेवा और गरीबों के कल्याण के प्रति बालासाहेब ठाकरे की प्रतिबद्धता सदैव युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करेगी। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने सभी वर्गों को एकजुट रखने, जनहित के कार्यों में सक्रिय भाग लेने और बालासाहेब ठाकरे द्वारा दिखाए गए मार्ग पर निरंतर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शिवसेना के रोशन नाग, पवन शर्मा, मोनू यादव समेत अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
📲Get App