🔥 TRENDING कलवा पूर्व, भास्कर नगर में साप्ताहिक ब... जहानाबाद अरवल के माननीय सांसद मगध सम्र... Piyush Goyal says Indian innovation an... Tripura Minister Sushanta Chowdhury Sa... PM Modi hails GTA VI, says “India is p... Himachal Congress Split on Districts:...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

कांकेर में 21 कबाड़ संचालकों को चोरी के सामान की खरीद‑बिक्री पर रोक के निर्देश

✍️ Reporter: Laxman singh दर्रो 🗓 19 Nov 2026, 02:02 PM 👁 29
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कांकेर पुलिस ने 21 कबाड़ व्यवसायियों को चोरी के सामान की खरीद‑बिक्री पर रोक और निगरानी उपायों के निर्देश दिए।

कांकेर पुलिस ने चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शहर के 21 कबाड़ व्यवसायियों की बैठक आयोजित की। बैठक थाना सिटी कोतवाली में पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू ने ली।

बैठक में कबाड़ संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों में निगरानी कैमरा स्थापित करने, रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने, कबाड़ खरीदने वाले व्यक्तियों की पहचान तथा सामग्री के स्रोत की जानकारी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही चोरी का सामान खरीदने से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की समझाइश दी गई।

पुलिस ने नाबालिगों से कबाड़ सामग्री नहीं खरीदने तथा व्यवसाय को वैधानिक नियमों के तहत संचालित करने की हिदायत भी दी। चोरी की संपत्ति की खरीद‑बिक्री में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
📲Get App