🔥 TRENDING Wife and Lover Plot Murder of Husband... ಜಾಲಹಳ್ಳಿ ಗ್ರಾಮ ಪಂಚಾಯಿತಿ ನಿರ್ಲಕ್ಷ್ಯ ಖಂಡ... Excise Dept destroys up to 4,000 kg il... Low Ridership Forces Reduced Hours on... ખેડા SOGનીમોટી કાર્યવાહી.મહેમદાવાદમાથી... गांव में घुसे पैंथर को युवाओं ने डंडों...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कांकेर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चारामा में अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

✍️ Reporter: Laxman singh दर्रो 🗓 23 Nov 2026, 08:14 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कांकेर के कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आज चारामा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वच्छता और सुविधाओं में कमी पर नाराजगी जताई और दो चिकित्सकों व एक कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

कांकेर के कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चारामा का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ‑सफाई का अभाव, पर्याप्त रोशनी की कमी तथा अन्य अव्यवस्थाएं पाई गईं। कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने महिला एवं पुरुष वार्ड का अवलोकन कर भर्ती मरीजों से बातचीत की। पुरुष वार्ड में एक और महिला वार्ड में दो मरीज भर्ती पाए गए। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को सभी भर्ती मरीजों का समुचित एवं बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में ग्राम सिरसिदा की भर्ती मरीज श्रीमती शांता बाई कवाची की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए तत्काल उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता, बिजली एवं रोशनी की अपर्याप्त व्यवस्था सहित अन्य अव्यवस्थाएं सामने आने पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की और डॉ मिथलेश साहू, डॉ उत्तम सिन्हा तथा एस टी एस दिलीप खोब्रागड़े को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा कि शासकीय अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। अस्पताल में स्वच्छता, पर्याप्त रोशनी, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री भागवत प्रसाद जायसवाल, एसडीएम चारामा श्री नरेन्द्र बंजारा सहित तहसीलदार कांकेर एवं चारामा तहसीलदार उपस्थित थे।
📲Get App