🔥 TRENDING India's Sports Ministry Announces Up t... India Women’s Cricket Team Beats Zimba... 18 अक्टूबर को अमलाई में सजेगी गरबा महो... नोसर गांव में बोरवेल में गिरे मासूम भो... Purav Jha's Crime Thriller in Chaar Ya... 11 New Telugu Movies & Shows Now Strea...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कंचनपुर में विधायक अनिल सिंह एवं माही संस्था की अध्यक्ष कल्पना सिंह द्वारा कन्या भोज का आयोजन
Local

कंचनपुर में विधायक अनिल सिंह एवं माही संस्था की अध्यक्ष कल्पना सिंह द्वारा कन्या भोज का आयोजन

✍️ Reporter: Ankit Dwivedi 🗓 17 Oct 2026, 08:35 AM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कंचनपुर कार्यालय में 16 अक्टूबर 2026 को विधायक अनिल सिंह और माही संस्था की अध्यक्ष कल्पना सिंह ने कन्या भोज का भव्य आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में कन्याओं ने भाग लिया।

कंचनपुर कार्यालय में 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को माननीय विधायक अनिल सिंह जी एवं माही संस्था की अध्यक्ष माननीया श्रीमती कल्पना सिंह जी के द्वारा कन्या भोज का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कन्याओं ने उपस्थित होकर माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया।

इस पावन अवसर पर श्रीमती कल्पना सिंह जी ने सभी कन्याओं को श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया, उन्हें दान-दक्षिणा भेंट की तथा उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यह आयोजन श्रद्धा, सेवा, संस्कार एवं नारी सम्मान का प्रतीक रहा।

इस अवसर पर असोहा ब्लॉक प्रमुख आदरणीय श्री आनंद गुप्ता जी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुक्तेमऊ प्रधान आदरणीय श्री ज्ञानेंद्र सिंह जी, सेमरी प्रधान ललित सिंह जी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी की सहभागिता ने इस पावन आयोजन को और भी विशेष एवं यादगार बना दिया।
📲Get App