🔥 TRENDING Hrithik Roshan Responds to BJP MP's 'V... MP High Court Orders State Bar to Pay... Durga Puja Evolves: What ‘Paribartan’... Suvendu Adhikari Criticises Mamata Ban... West Bengal Announces 11 New Polytechn... Bihar's Science & Technology Posts Rem...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कच्ची दीवार अचानक गिरी, बाल-बाल बचा परिवार

✍️ Reporter: Prabhakar Vikram Singh 🗓 29 Sep 2026, 05:14 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कच्ची दीवार अचानक गिरी, बाल-बाल बचा परिवार

कच्ची दीवार अचानक गिरी, बाल-बाल बचा परिवार
सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने की गुहार
सीतापुर। सिधौली ग्राम नयागांव के कुम्हारनपुरवा में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रोहिणी पत्नी राहुल के घर की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय रोहिणी, उनके पति राहुल और उनकी बेटी बाल-बाल बच गए।
दीवार गिरने से परिवार को काफी नुकसान हुआ है और उनका घर भी असुरक्षित हो गया है। घटना के बाद परिवार ने शासन-प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराकर आर्थिक सहायता एवं आवासीय मदद उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।
परिवार का कहना है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराना उनके लिए मुश्किल है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की है।
📲Get App