🔥 TRENDING लाठी कस्बे में गायों की बिगड़ी स्थिति,... ਸਤਿਗੁਰ ਨਾਨਕ ਪ੍ਰਗਟਿਆ, ਮਿਟੀ ਧੁੰਧੁ ਜਗਿ ਚਾ... बहराइच के विशेश्वरगंज में 10 दिनों से... पेंड्रा के दुर्गा मंदिर के सामने रात 1... સાબરકાંઠામાં જનજાતીય ગૌરવ સપ્તાહ અંતર્... जालौर में मिड डे मील कर्मचारियों ने जि...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

कोंच में निकली श्री खाटू श्याम जी की भव्य शोभायात्रा, विधायक मूलचंद्र निरंजन ने की सहभागिता

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 18 Nov 2026, 03:45 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बाबा श्याम के दरबार में पहुंचे विधायक मूलचंद्र निरंजन, श्रद्धालुओं के साथ लिया आशीर्वाद; आयोजकों को दी बधाई

कोंच (जालौन)। नगर कोंच में आयोजित श्री खाटू श्याम जी की भव्य शोभायात्रा में 219 विधानसभा कोंच-माधौगढ़ के विधायक मूलचंद्र निरंजन ने सहभागिता कर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर नगर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह और बाबा श्याम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विधायक मूलचंद्र निरंजन ने इस पावन अवसर पर बाबा श्री खाटू श्याम जी से सभी भक्तों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि प्रभु श्री खाटू श्याम जी अपनी कृपा और आशीर्वाद सभी भक्तों पर सदैव बनाए रखें। विधायक ने इस धार्मिक एवं पवित्र आयोजन को सफल बनाने के लिए समस्त आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।
📲Get App