🔥 TRENDING Teen stabbed to death after bike clash... Ujjain to Host Three-Day Dussehra Spec... करैरा में बागेश्वर धाम की भागवत कथा शि... बस्ती के कप्तानगंज में चंचल पाठक ने जि... Marco Rubio Visits India, Plans Tour o... India and Sri Lanka Launch Defence Bri...
20 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

कोंच में जवारे विसर्जन के लिए जा रहा युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, गंभीर घायल

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 20 Oct 2026, 07:24 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जवारे विसर्जन जुलूस में हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक गंभीर घायल

कोंच (जालौन), 19 अक्टूबर 2026। कोतवाली कोंच क्षेत्र के ग्राम पनयारा से जवारे विसर्जन के लिए बैरागढ़ जा रहे ग्रामीणों के जुलूस के दौरान एक हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर डीजे साउंड और माइक के साथ कीर्तन करते हुए जा रहे ग्रामीणों में शामिल युवक विशाल अहिरवार ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), कोंच भेजा गया। एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जुलूस मार्ग पर विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने को भी कहा। घटना के बाद जुलूस मार्ग पर विद्युत सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की आवश्यकता सामने आई है, ताकि धार्मिक आयोजनों के दौरान इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
📲Get App