🔥 ट्रेंडिंग બોરસદ તાલુકાના કણભા મુકામે 1.11 કરોડ ખ... ടി.എൻ.പ്രതാപന്റെ ഒമ്പതാമത് പുസ്തകം "ഹൃ... अक्षय कुमार ने देहरादून में मुख्यमंत्र... उदय सहारन की unbeaten शतक ने शुबमन गिल... उज्जैन में नवरात्रि: 31,000 लड़कियों न... नर्मदापुरम के पिपरिया में पटवारी अजय ध...
18 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
खेल

कबड्डी के मैदान में दमखम की टक्कर, जीत के लिए भिड़ेंगी टीमें! पदमपुर में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, विजेता को मिलेंगे 10 हजार रुपये!

✍️ रिपोर्टर: Devendra Kumar Poya 🗓 18 अक्टू. 2026, 08:53 PM 👁 17
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
खेल के मैदान में अब होगा दमखम, फुर्ती और रणनीति का जोरदार मुकाबला! चारामा ब्लॉक के ग्राम पदमपुर में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हो चुका है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह है, वहीं खेल प्रेमियों को भी रोमांचक मुकाबलों का इंतजार है।

इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपनी ताकत, फुर्ती और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए पूरा दमखम लगाएंगे।

कार्यक्रम के अतिथियों ग्राम पंचायत किशुनपुरा के सरपंच दुर्गा प्रसाद रावटे, प्रतियोगिता अध्यक्ष अनेश केमरो और ग्राम पटेल रविशंकर दरपटी सहित विशिष्ट अतिथि देवेंद्र नेताम, उपसरपंच ग्राम पंचायत किशनपुरी, मोनिका बुवारिया, सचिव ग्राम पंचायत किशनपुरी, भारत राजपूत, पीडीएस विक्रेता कोटतरा और आरक्षक राकेश कुमार जूरी सहित सभी अतिथिगण उपस्थित रहे।

पुरस्कार राशि भी खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ाने वाली है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 10 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 7 हजार रुपये, तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 5 हजार रुपये और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 2 हजार 500 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में अब नजरें रहेंगी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और रोमांचक मुकाबलों पर।

कांकेर से देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट
📲Get App