🔥 TRENDING Ludhiana Traders Protest Mixed Land Us... 15 Punjabi University Faculty Members... Truck topples from Ludhiana flyover, c... Chinmay Pandya warns caste split weake... Sugarcane Prices Surge in Chhattisgarh... Farmer Dies After Snakebite Treatment...
11 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

JNU ने कांग्रेस सांसद प्रोफेसर बिमोल अकोइजाम को यौन उत्पीड़न के आरोपों में किया बर्खास्त

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 10 Oct 2026, 11:09 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को 11 छात्राओं द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर पद से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है।

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने मणिपुर के इनर मणिपुर सीट से कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को प्रोफेसर पद से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति (IC) की जांच में 11 छात्राओं द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद यह कार्रवाई की गई है। जांच समिति ने प्रोफेसर के खिलाफ बड़ी सजा की सिफारिश की थी।

छात्राओं ने आरोप लगाया था कि प्रोफेसर बिमोल अकोइजाम अपने आवास पर बुलाकर अनुचित यौन टिप्पणी और अनुचित प्रस्ताव देते थे, साथ ही क्लास व वाइवा के दौरान भी अशोभनीय टिप्पणियां करते थे। यह शिकायत मई 2026 में विश्वविद्यालय के कुलपति (VC) को दी गई थी, जिस पर सितंबर में दिल्ली महिला आयोग ने भी संज्ञान लेकर JNU से रिपोर्ट मांगी थी।

दूसरी ओर, प्रोफेसर बिमोल अकोइजाम ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें अभी बर्खास्तगी का आदेश नहीं मिला है और यह एक "विच हंट" (witch hunt) है, जिसके तहत उनका मीडिया ट्रायल चलाया जा रहा है। उन्होंने सबूत मांगे जाने पर कहा, "If there are allegations, then show me the evidence"।

इस मामले पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है। भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूछा है कि महिला उत्पीड़न की बात करने वाली प्रियंका गांधी अपने ही सांसद पर लगे 11 महिलाओं के उत्पीड़न के आरोप पर क्यों खामोश हैं? गौरतलब है कि बिमोल अकोइजाम 2024 लोकसभा चुनाव में इनर मणिपुर सीट से 1 लाख से अधिक वोटों से जीतकर सांसद बने थे।
📲Get App