🔥 TRENDING समस्तीपुर को मिली दो महत्वपूर्ण ROB पर... ટ્રકનું અકસ્માત, બે વ્યક્તિઓને ઈજા HAL to launch Shakti engine production... IMPCC Odisha Holds Strategic Communica... Congress Protesters Burn CEC Gyanesh K... एसपी अभिनव धिमान ने नवादा में अपराध नि...
06 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

Jio सेंटर में करीब 10 AC के आउटडोर यूनिट से कॉपर तार चोरी, डेढ़ लाख का नुकसान

✍️ Reporter: Deepak Kumar 🗓 06 Oct 2026, 11:09 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

समस्तीपुर के मोहनपुर रोड स्थित Jio सेंटर में चोरों ने करीब 10 AC के आउटडोर यूनिट से कॉपर तार काटकर चोरी कर ली। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

समस्तीपुर के मोहनपुर रोड स्थित Jio सेंटर में चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार चोरों ने सेंटर परिसर में लगे करीब 10 AC के आउटडोर यूनिट से कॉपर तार काटकर चोरी कर ली।

घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले को लेकर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चोरों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। स्थानीय स्तर पर आशंका जताई जा रही है कि कॉपर तार की कीमत को देखते हुए नशे के आदी युवकों द्वारा इस तरह की चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
📲Get App