🔥 TRENDING राजापूर तहसील कार्यालयात ५ ऑक्टोबर रोज... लंबे इंतजार के बाद छतरपुर एक्सटेंशन को... ધનસુરા પોલીસ સે મોબાઈલ ગુમ થયેલો પરત આ... नवादा के सूर्य मंदिर परिसर में विशेष स... आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन का मिलन’ स... Shillong Cherry Blossom Festival 2026...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

झांसी: श्राद्ध कर्म के दौरान नदी में डूबे एक ही परिवार के पांच सदस्य

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 01 Oct 2026, 06:56 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

झांसी के मऊरानीपुर में सुखनई नदी के पास श्राद्ध कर्म के दौरान एक दुखद घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई।

झांसी जिले के मऊरानीपुर क्षेत्र में सुखनई नदी के पास श्राद्ध कर्म के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में एक ही परिवार के पांच सदस्य नदी में डूब गए।

स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से सभी पांचों को नदी से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया।

इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पूरे परिवार के उजड़ जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
📲Get App