🔥 TRENDING IMD Predicts Rain and Thunderstorms in... 80% of Andhra Pradesh Residents Back S... Cyclone Akvan: Andhra Pradesh Mostly S... Gujarat CM Highlights Welfare Schemes... GSEB 2027 Exam Application Opens: Key... Gujarat Farmers Push for Access to New...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

झांसी में कवच परीक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन, रेल संरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 19 Nov 2026, 08:08 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कवच तकनीक के व्यावहारिक प्रशिक्षण से बढ़ेगी रेलकर्मियों की कार्यक्षमता, संरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे में रेल संरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आधुनिक तकनीकी प्रणाली ‘कवच’ के परीक्षण एवं प्रशिक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में झांसी में कवच परीक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन डी.के. सिन्हा, प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता, उत्तर मध्य रेलवे तथा अनिरुद्ध कुमार, मंडल रेल प्रबंधक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस केंद्र का उद्देश्य रेलकर्मियों को आधुनिक कवच तकनीक की कार्यप्रणाली, परीक्षण प्रक्रिया और व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण प्रदान करना है। यहां कर्मचारियों को तकनीकी प्रणाली की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा, जिससे वे इसके संचालन एवं रखरखाव में अधिक दक्ष बन सकें। कवच परीक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र रेलकर्मियों की तकनीकी क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे आधुनिक रेल संरक्षा प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन को गति मिलेगी और सुरक्षित, संरक्षित एवं विश्वसनीय रेल परिचालन के लक्ष्य को नई मजबूती प्राप्त होगी।
📲Get App