🔥 TRENDING गाजियाबाद: कॉपर कारोबारी पर जीएसटी का... कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 1... सरकार के एंटी भू माफिया की पोल खोल रहा... एटा: जिलाधिकारी के निर्देश, स्थलीय सत्... कासगंज जिला अस्पताल का निरीक्षण: कमिश्... કમલીવાડા ખાતે જી.એમ. દેસાઈ સ્કૂલમાં નવ...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
झांसी में 20 अगस्त को भव्य कावड़ यात्रा, 101 बेटियां रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में होंगी शामिल
Religion

झांसी में 20 अगस्त को भव्य कावड़ यात्रा, 101 बेटियां रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में होंगी शामिल

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 17 Aug 2026, 01:26 PM 👁 79
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ओरछा से शुरू होगी भव्य कावड़ यात्रा, 101 बेटियां रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में होंगी शामिल

झांसी। आस्था, सेवा और स्वागत के संदेश के साथ आगामी 20 अगस्त को झांसी में भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। बुंदेलखंड कावड़ यात्रा समिति के अध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि के नेतृत्व में आयोजित होने वाली यह यात्रा ओरछा से सुबह 9 बजे प्रारंभ होकर झांसी के इलाईट चौराहे पर लगभग दोपहर 2 बजे पहुंचेगी।

आयोजकों के अनुसार कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए पूरे मार्ग पर पानी, विश्राम, भोजन और औषधि की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के स्वागत की भी विशेष तैयारी की गई है।

यात्रा की खास बात यह होगी कि 101 बेटियां झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में कावड़ यात्रा में शामिल होंगी। इसके अलावा यात्रा में बड़ी संख्या में कावड़ यात्री और श्रद्धालु भाग लेंगे। पोस्टर के अनुसार यात्रा में 40 से 50 डीजे भी शामिल रहेंगे। आयोजन को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पोस्टर में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा किए जाने का भी उल्लेख किया गया है। यात्रा के झांसी पहुंचने पर इलाईट चौराहे पर विशेष स्वागत कार्यक्रम प्रस्तावित है। आयोजक संजीव श्रृंगीऋषि ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कावड़ यात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
📲Get App