🔥 ट्रेंडिंग ભુજના બેરડો-એકલ રણમાં ૧૧ આરોપીઓની પકડ,... तपस्विनी पूणच ने प्रेम के शहर में निर्... Emotional Tributes Paid to Revolutiona... दिसंबर 2026 में दिल्ली हाफ मैराथन ने न... मिनी कॉपर दुर्घटना में आरोपी की माँ ने... कृषि बदलाव और कीटनाशकों से बैथुकम्मा फ...
18 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
झांसी–बीना रेलखंड में डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने किया निरीक्षण, दिए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश
यात्रा

झांसी–बीना रेलखंड में डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने किया निरीक्षण, दिए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 20 अग. 2026, 01:12 PM 👁 65
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ट्रेस पासिंग पर सख्ती, रेल संरक्षा को मजबूती

झांसी। झांसी–बीना रेलखंड के निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने तालबेहट के पास ट्रेस पासिंग लोकेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर रेल सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया।
डीआरएम ने ट्रेस पासिंग की समस्या को पूरी तरह समाप्त करने के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेल परिचालन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को ट्रेस पासिंग रोकने के लिए प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने तथा रेल संरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी संबंधित कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने पर विशेष जोर दिया।
📲Get App