🔥 TRENDING Tamil Nadu MLA VS Babu, Who Defeated M... Former Hazaribag MP Passes Away at 90 Bhopal’s New ‘Khel Gaon’ to Blend Hock... Madhya Pradesh unveils Rs 4.38 lakh cr... अजमेर में पंचायती चुनाव की मतगणना से ए... तिलहर में सपा के PDA कार्यकर्ता सम्मेल...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

झारखंड स्थापना दिवस पर बारलंगा की महिलाओं को मिला ट्रैक्टर, खेती में मिलेगी सहूलियत

✍️ Reporter: Mukesh Kumar Gupta 🗓 19 Nov 2026, 07:10 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
तमाड़। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर बारलंगा गाँव की जय मां लक्ष्मी सखी मंडल की महिलाओं को मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत ट्रैक्टर मिला है। इससे उनकी आजीविका और खेती-बाड़ी के काम में बड़ी सहूलियत मिलेगी।
कार्यक्रम 19 नवंबर को सारजमडीह पंचायत के बारलंगा गाँव में आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि ऋषिकेश महतो, जिला परिषद सदस्य दिलीप सेठ, स्थानीय वार्ड सदस्य, जेएसएलपीएस बीपीएम अल्बिनुस लकड़ा, एफटीसी एवं सीसी मौजूद रहे।
सखी मंडल की महिलाओं को ट्रैक्टर मिलने से न केवल समय और मेहनत की बचत होगी, बल्कि सामूहिक खेती और आय बढ़ाने के नए अवसर भी खुलेंगे।
📲Get App