🔥 TRENDING Sikkim CM Prem Singh Tamang Calls for... उल्हासनगर की ताज़ा खबरें 30 अक्टूबर... Sikkim CM Urges Enhanced Connectivity... PM Kisan 24th Installment of Rs 2,000... Ten Terrorist Associates Arrested in J... Jammu & Kashmir Nears Approval of New...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Weather

झारखंड में तूफान 'अर्नब' के असर से मौसम बिगड़ा, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

✍️ Reporter: Rohit Kumar Yadav 🗓 30 Oct 2026, 12:11 PM 👁 30
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

तूफान 'अर्नब' के प्रभाव से झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। गढ़वा, पलामू समेत कई जिलों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

झारखंड में तूफान 'अर्नब' के असर से मौसम का माहौल बिगड़ गया है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में बहुत भारी बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

इसके अलावा, रांची, खूंटी, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। खराब मौसम के कारण रांची और जमशेदपुर समेत कई जिलों में स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है।
📲Get App