Weather
झारखंड में मौसम का यू-टर्न: 5 नवंबर तक बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर कमजोर होने के बाद भी झारखंड में लगातार बारिश और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 5 नवंबर तक गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है।
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर कमजोर पड़ने के बावजूद झारखंड के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश और बादलों की आवाजाही से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे अब सुबह-शाम ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है।
राजधानी राँची में बीते शनिवार की सुबह हल्का कुहासा छाया रहा और दिनभर कड़ी धूप खिली रही, लेकिन देर शाम अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। केरेडारी, पलामू, चतरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी मौसम का मिजाज सुहाना और सर्द बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से हो रही हल्की बारिश और बूंदाबांदी के कारण स्थानीय स्तर पर कनकनी महसूस की जाने लगी है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। डालटनगंज (पलामू) में सबसे अधिक 75 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि जमशेदपुर में 20.6 मिलीमीटर, बोकारो में 17.4 मिलीमीटर और चाइबासा में 2.2 मिलीमीटर बारिश हुई।
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, झारखंड में मौसम का यह दौर 5 नवंबर तक जारी रह सकता है। इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है। लगातार हो रही बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है और विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश थमने के बाद सर्द हवाओं का प्रभाव और तेज होगा, जिससे नवंबर के शुरुआती सप्ताह में ठंड में भारी इजाफा देखने को मिलेगा।
इस बेमौसम बारिश से खेतों में तैयार हो रही धान की पकी फसलों को लेकर किसानों की चिंता भी काफी बढ़ गई है। प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से बदलते मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।