🔥 TRENDING दिव्यांगों ने बैरिया थाने में अतिक्रमण... उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांचे मुंबईत... આમ્રપાલી અંડરબ્રિજમાં સ્પીડનો કહેર? પૂ... Marques Ackerman Scores Memorable 150... Atal Bihari Vajpayee Documentary Showc... Live-action film adaptation of Metal S...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

झुनियापारा से चोरी हुई बाइक बरामद, 22 वर्षीय आरोपी सुनील पटेल गिरफ्तार!

✍️ Reporter: Devendra Kumar पोया 🗓 26 Nov 2026, 12:02 PM 👁 32
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर। शहर में वाहन चोरी के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ 22 वर्षीय आरोपी सुनील पटेल को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी संजय चौधरी 24 नवंबर को झुनियापारा स्थित अपने जीजा के घर आया था। उसने अपनी बाइक क्रमांक CG 06 GX 4643 घर के सामने खड़ी की थी। रात करीब 12:30 बजे बाइक गायब मिली। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने मेलाभाठा टिकरापारा मैदान से संदेही सुनील पटेल के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने स्वयं उपयोग करने के उद्देश्य से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

बरामद मोटरसाइकिल की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, एएसपी योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी हरिश पाटिल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी जितेन्द्र साहू सहित पुलिस टीम ने की।
📲Get App