🔥 TRENDING सिकंदराराऊ में ट्रैक्टर के रोटावेटर मे... पवन सिंह ने दुर्गा पूजा कार्यक्रम में... आज की हरियाणा की प्रमुख खबरें और ताजा... वाराणसी में भेलूपुर थाना ने महिलाओं पर... Naqvi Criticizes Opposition Over Regim... Chinmay Sutar Stuns with 400-Not-Out i...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जायस में पानी का अजब रोस्टर है , सुबह सप्लाई लेकिन शाम को इंतजार!

✍️ Reporter: ashif 🗓 19 Oct 2026, 09:34 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जायस, अमेठी 19 अक्टूबर 2026
नगर पालिका जायस में पेयजल आपूर्ति का रोस्टर नागरिकों के लिए वर्षों से परेशानी का सबब बना हुआ है , रात्रि 2 बजे जब लोगों के सोने का वक्त होता है तब जायस के ऊपरी हिस्से में नलों में पानी आता है, सुबह 6 बजे नीचे पानी आता है , दूसरी बार 2 बजे रात्रि में जिनको पानी मिला है उन्हें सुबह 6 बजे , जिन्हें 6 बजे मिला था उन्हें 9 बजे सप्लाई मिलती है , दूसरे दिन इसके उलट होगा , लेकिन शाम को कस्बे में सप्लाई नहीं दी जाती जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। डेढ़ से दो लाख की आबादी वाले नगर में आखिर पेयजल आपूर्ति सुबह तक ही क्यों सीमित रक्खी गई है? यह जायस के लोगों की समझ से परे है !
पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए नागरिकों को सुबह मिलने वाली सप्लाई पर ही लगभग 24 घंटे निर्भर रहना पड़ता है , ऐसे में नगर पालिका के जलापूर्ति रोस्टर पर सवाल उठना , और नाराज़गी होना तो लाज़िम हैं , पर इन उठने वाले सवालों की फिक्र ही किसको है । नागरिकों की मांग है कि नगर पालिका प्रशासन अपने पुराने और निष्प्रयोज्य हो चुके रोस्टर की गहन समीक्षा करे और जल्द ही 2 बजे रात में दी जाने वाली सप्लाई को बंद करके सुबह 6 बजे और दूसरे हिस्से में 8 बजे से देने के अलावा शाम को 4 बजे और 6 बजे कस्बे में नियमित जलापूर्ति करना सुनिश्चित करे, ताकि रोजमर्रा की जरूरतों के लिए नागरिकों को परेशान न होना पड़े।
📲Get App