🔥 ट्रेंडिंग हजारीबाग जिले के बड़कागांव और चरही में... लुधियाना में तलवारों से घर में घुसपैठ,... पाटीलिया में दो एएसआई और एक अन्य पर ब्... जालंधर के मिठाई दुकानों से फूड सेफ्टी... सागर: धसान नदी से 36 घंटे बाद डोमन लोध... नगर परिषद द्वारा स्थानीय बस अड्डे पर म...
22 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
देश

जयपुर लालकोठी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारदार कटार के साथ बदमाश गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Rohit 🗓 22 अक्टू. 2026, 06:38 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रोहित कुमार सिंधी जयपुर

लोकेशन राजस्थान जयपुर रोहित कुमार सिंधी

जयपुर लालकोठी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारदार कटार के साथ बदमाश गिरफ्तार

राजधानी जयपुर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है।

राजधानी जयपुर के लालकोठी थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को धारदार कटार के साथ गिरफ्तार किया है।

डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा के निर्देश पर संगठित अपराध, लूट और चोरी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थानाधिकारी श्याम सुंदर शर्मा ने टीम गठित की।

गश्त के दौरान पुलिस को रात के अंधेरे में सुनसान जगह पर एक संदिग्ध व्यक्ति धारदार कटार लेकर घूमता हुआ मिला। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से एक धारदार कटार बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस की संगठित अपराध की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 27 वर्षीय सरफराज कुरैशी, निवासी मदिना नगर, खो-नागोरियान के रूप में हुई है, जो वर्तमान में जयपुर के हसनपुरा इलाके में रह रहा था

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह इस हथियार के साथ किस वारदात को अंजाम देने की फिराक में था
📲Get App