🔥 ट्रेंडिंग पंकज त्रिपाठी ने कहा, ‘मैं होस्ट से अध... क्लियो स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2026 में माइ... दृष्टि हानि के कारण अभिनेत्री जूडी डें... सैफ़ अली खान ने रितेश बत्रा की नई पीरि... अदी सैकुमार की पैन‑इंडिया फिल्म “आदि र... गुरुग्राम, नूह में पावर विभाग के कर्मच...
23 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जोधपुर से लापता 2 नाबालिग लड़कियां अहमदाबाद में बरामद, RPF ने 2 आरोपियों को पकड़ा

जोधपुर से लापता 2 नाबालिग लड़कियां अहमदाबाद में बरामद, RPF ने 2 आरोपियों को पकड़ा

✍️ रिपोर्टर: Dhan singh 🗓 06 सित. 2026, 08:47 PM 👁 63
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कुड़ी भगतासनी जोधपुर से 13 अगस्त को लापता हुई 2 नाबालिगों को RPF ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर बरामद किया, 2 आरोपी हिरासत में

जोधपुर - कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र से 13 अगस्त को लापता हुई दो नाबालिग लड़कियों को रेलवे पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार RPF और जीआरपी की टीम ने अहमदाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर ट्रेन की तलाशी के दौरान दोनों लड़कियों को बरामद किया। मौके से 2 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सोशल मीडिया पर इस मामले से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें 8 लाख रुपये में सौदे का दावा किया जा रहा है। हालांकि जोधपुर पुलिस और RPF की ओर से इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

पुलिस ने दोनों नाबालिगों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश कर परिजनों को सूचना दे दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

नोट: मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पहचान गुप्त रखी गई है। वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की NEED24 स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता।

रिपोर्ट - NEED24 NEWS
📲Get App