🔥 TRENDING IMD Issues Rain Warning for Andhra Pra... MRNA, CVX, V Stocks Hit 52-Week Peaks... Madurai-Guruvayur Express Gets Kerala'... होडल CIA के सब-इंस्पेक्टर को ₹5,000 की... माननीय मुख्यमंत्री जी की दंगाइयों को च... Punjab Assembly Session Begins, Tribut...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जोधपुर में जोजरी नदी में फैक्ट्री का जहरीला पानी: 3 फैक्ट्रियों पर FIR, पर्यावरण कानून में होगी कार्रवाई, स्थानीय लोगों में आक्रोश

जोधपुर में जोजरी नदी में फैक्ट्री का जहरीला पानी: 3 फैक्ट्रियों पर FIR, पर्यावरण कानून में होगी कार्रवाई, स्थानीय लोगों में आक्रोश

✍️ Reporter: Dhan singh 🗓 08 Sep 2026, 07:36 AM 👁 57
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जोधपुर के जोजरी नदी क्षेत्र में फैक्ट्रियों द्वारा रासायनिक प्रदूषित पानी नदी में छोड़ने का मामला सामने आया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 3 फैक्ट्रियों पर केस दर्ज किया है।

जोधपुर: जोजरी नदी प्रदूषण मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। फैक्ट्रियों द्वारा रासायनिक प्रदूषित पानी नदी में छोड़ने का मामला सामने आया है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने जांच की तो पाया गया कि कई फैक्ट्रियों से निकलने वाला केमिकल युक्त गंदा पानी बिना ट्रीटमेंट के सीधे जोजरी नदी में छोड़ा जा रहा था। इससे नदी का पानी पूरी तरह से दूषित हो गया है।

जांच के बाद 3 फैक्ट्रियों पर मामला दर्ज किया गया है। इन फैक्ट्रियों के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है और गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है। प्रशासन ने प्रदूषण के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

स्थानीय लोगों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का पानी दूषित होने से फसलें खराब हो रही हैं और मवेशी बीमार पड़ रहे हैं। लंबे समय से नदी में गंदा पानी छोड़ा जा रहा था, जिसकी शिकायत कई बार की गई थी।

प्रशासन ने कहा है कि आगे भी ऐसी फैक्ट्रियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
📲Get App