🔥 TRENDING चौथे स्तंभ पर हमला बर्दाश्त नहीं: पत्र... સાબરકાંઠા: નવરાત્રી દરમિયાન મહિલાઓની સ... लोणीत वाचन प्रेरणा दिन उत्साहात; ग्रंथ... ઉમરપાડા જંગલમાંથી ખેરના વૃક્ષો કાપતી 8... कटिहार के आजमनगर में दुर्गा पूजा की धू... ખેરાલુના મલેકપુર મહાદેવપુરામાં પરંપરાગ...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

जदिया चेक पोस्ट पर डीएम-एसपी के निरीक्षण में दो कांस्टेबल ड्यूटी से अनुपस्थित, लाइन क्लोज

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 17 Oct 2026, 08:43 AM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिलाधिकारी सावन कुमार एवं एसपी शरथ आर.एस. ने जदिया चेक पोस्ट का रात्रि निरीक्षण किया, जहाँ दो कांस्टेबल ड्यूटी से गायब मिले।

जिलाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. ने 16 अक्टूबर 2026 की रात्रि में संयुक्त रूप से जदिया चेक पोस्ट पर पहुंचकर रात्रि गश्ती एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त दो पुलिस कांस्टेबल अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान कांस्टेबल अभिमन्यु कुमार (BHG-341856) एवं रमेश कुमार (BHG-341758) को ड्यूटी से अनुपस्थित पाया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दोनों कांस्टेबलों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन क्लोज करने का आदेश दिया।

अधिकारियों ने उपस्थित पुलिस बल को रात्रि गश्ती और विधि-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखने के लिए पूरी तत्परता, निष्ठा और जिम्मेदारी से ड्यूटी करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि दशहरा पूजा के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।
📲Get App