🔥 TRENDING ભરૂચ-દહેજ માર્ગ પર કેમિકલ ભરેલું કન્ટે... ભરૂચ નગરપાલિકાની સામાન્ય સભાના વિવાદમા... Ramayana Trailer Unveiled in Bengaluru... India’s ‘Ramayana’ Drops Final US Trai... Ramayana Film Unveils International Tr... Jharkhand TET 2026 Admit Card Login: R...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जैथरा में प्रथम डांडिया नाइट गरबा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, चेयरमैन विवेक गुप्ता ने किया उद्घाटन

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 16 Oct 2026, 02:39 AM 👁 20
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जैथरा नगर में प्रथम डांडिया नाइट गरबा महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ हुआ। नगर पंचायत चेयरमैन विवेक गुप्ता ने माँ जगत जननी की ज्योत प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

जैथरा, एटा: शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर जैथरा नगर भक्ति और उल्लास के संगम का गवाह बना। मोहल्ला नेहरू नगर स्थित मयूर गार्डन में नगर के प्रथम ‘डांडिया नाइट गरबा महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं आदर्श नगर पंचायत जैथरा के चेयरमैन विवेक कुमार गुप्ता ने माँ जगत जननी की ज्योत प्रज्वलित कर, तिलक एवं माल्यार्पण के साथ विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर चेयरमैन विवेक गुप्ता ने आयोजकों एवं उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि माँ दुर्गा की आराधना, भक्ति और गरबा-डांडिया की उल्लासमयी परंपरा हमारी भारतीय संस्कृति की सुंदर पहचान है। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विरासत और आपसी प्रेम को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं। चेयरमैन विवेक गुप्ता ने माँ जगत जननी से सभी पर कृपा एवं आशीर्वाद बनाए रखने तथा जैथरा नगर में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में चेयरमैन विवेक गुप्ता,अनुपम गुप्ता,सोबिल गुप्ता, पत्रकार शैलेश गुप्ता,यूट्यूबर सरिता यादव,सभासद शैलेन्द्र गुप्ता, आयोजक रजत गुप्ता,अनुज गुप्ता,अंजलि प्रताप सिंह आयोजक, लव सिंह,बृजधाम मसाले (नीतेश इंटरप्राइजेज), पंकज ज्वेलर्स, श्री जी मोटर्स, बृजवासी स्वीट्स, रामनरेश ज्वेलर्स, अतुल गुप्ता क्रोकरी, राज ज्वेलर्स, स्टाइलिश फोटो स्टूडियो और सोनू डीजे के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। भारी संख्या में नगरवासी, महिलाएं और युवा गरबा-डांडिया का आनंद लेने पहुँचे। आयोजकों ने चेयरमैन का आभार व्यक्त किया।
📲Get App