🔥 TRENDING Baththa Box Office: Vijay Sethupathi F... Ajay Devgn's Drishyam 3 Nets Nearly ₹1... CAT Overturns Termination of Haryana A... ED Raids TDI Group Over Gurgaon-Manesa... રાજકોટમાં જાહેરમાં હથિયાર બતાવી મહિલાએ... मेजा: भटौती गांव में युवक ने घर में घु...
03 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जैथरा में गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर राष्ट्रनिर्माताओं को श्रद्धांजलि

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 03 Oct 2026, 09:59 AM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आदर्श नगर पंचायत जैथरा कार्यालय में ध्वजारोहण और प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर आदर्श नगर पंचायत जैथरा कार्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इस दौरान जलकल संस्थान परिसर में स्थापित दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर समस्त सभासदगण एवं सम्मानित नगरवासियों के साथ चेयरमैन जैथरा विवेक गुप्ता ने माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा एवं स्वावलंबन का संदेश तथा शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा की भावना आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्श हमें जनसेवा, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की सीख देते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इन महान विभूतियों के बताए मार्ग पर चलकर समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। सभी ने महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को कोटि-कोटि नमन किया।
📲Get App