🔥 TRENDING తణుకు మున్సిపల్ ఎన్నికలు: ఆశావహులకు ఊర... Messi Bouli’s late strike clinches Pun... AP Government Considers Disciplinary A... Andhra Pradesh IAS Officer Charged in... Andhra Pradesh SEC releases schedule f... Gujarat Anganwadi Recruitment 2026: 6,...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जैथरा में भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट अपर्णा दीक्षित का भव्य स्वागत, एमएलसी चुनाव पर हुई चर्चा
Politics

जैथरा में भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट अपर्णा दीक्षित का भव्य स्वागत, एमएलसी चुनाव पर हुई चर्चा

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 14 Oct 2026, 11:24 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट अपर्णा दीक्षित का जैथरा में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई।

जैथरा, एटा में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट अपर्णा दीक्षित का बुधवार को पहली बार आगमन हुआ, जहाँ स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं और माता रानी के चित्र भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। यह कार्यक्रम भाजपा पदाधिकारी सचिन भामाशाह के कार्यालय पर आयोजित किया गया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपर्णा दीक्षित को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना की।

स्वागत कार्यक्रम के उपरांत, आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र सिंह के चुनाव से संबंधित विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। चुनावी तैयारियों, संगठन की सक्रियता, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने आगामी चुनाव में संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने तथा पूरी मजबूती के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विमल पांडेय, मंडल कोषाध्यक्ष सचिन भामाशाह, महामंत्री महेश पाल सिंह, अभिषेक गुप्ता, महीपाल गुप्ता, अशोक गुप्ता, शैलेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, अभिनव गुप्ता, राजेश गुप्ता, अंशु गुप्ता, अलका सक्सेना, नीरज गुप्ता, राजू जैथी, दीपक पांडेय सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
📲Get App