🔥 TRENDING India's Manufacturing PMI Falls to 54.... PPS Motors unveils all-new Audi Q3 in... Housing Demand Fuels Spike in New Prop... Walk‑in Interview Free Service 1962 મા... दीपावली से पहले कांकेर पुलिस अलर्ट, सर... રાજકોટની હોટેલમાં દારૂની મહેફિલ પર પોલ...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

जैथरा के नीरज शर्मा ने लखनऊ में 34वीं उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डिस्कस थ्रो से स्वर्ण पदक जीता

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 02 Nov 2026, 01:21 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जैथरा के खिलाड़ी नीरज शर्मा ने लखनऊ में आयोजित 34वीं उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में 37 मीटर की दूरी से स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

जैथरा के नीरज शर्मा ने लखनऊ में जीता स्वर्ण पदक, 37 मीटर दूर फेंका डिस्कस

सेवानिवृत्ति के बाद भी खेल के प्रति जुनून बरकरार, 34वीं उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हासिल की शानदार सफलता

जैथरा, एटा। जनपद एटा के जैथरा क्षेत्र के खिलाड़ी नीरज शर्मा ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लखनऊ में आयोजित 34वीं उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में 37 मीटर की दूरी तक चक्का फेंककर प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

31 अक्टूबर एवं 1 नवंबर 2026 को लखनऊ विश्वविद्यालय के वीणा प्रांगण में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। नीरज शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में स्वर्णिम सफलता हासिल की।

नीरज शर्मा कानपुर पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भी खेल के प्रति उनका जुनून और समर्पण बरकरार है। वह लगातार मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

उनकी खेल उपलब्धियों का सफर भी उल्लेखनीय रहा है। वर्ष 2014 में तमिलनाडु में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा मलेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रजत पदक तथा वर्ष 2016 में सिंगापुर में आयोजित एशिया मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।

नीरज शर्मा की इस उपलब्धि से जैथरा और जनपद एटा में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर प्रमोद मिश्रा, संदीप पाण्डेय, ललित मोहन पाण्डेय, आयुष पाठक, राहुल शर्मा, आकाश शर्मा, आकाश मिश्रा एवं आलोक पांडेय सहित अन्य लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

---

जैथरा, एटा - LIVE

जनहित की खबर, जनता की आवाज!
हर खबर हर शहर

रिपोर्टर: शैलेष गुप्ता महाजन
जिला न्यूज़ रिपोर्टर

Need24 News Etah UP
दिनांक: 2 नवंबर 2026
📲Get App