🔥 TRENDING Times of India Features Title Track 'M... Anand Bhagat Shares Vision as India’s... Anuv Jain & Lost Stories’ 'Arz Kiya Ha... New Delhi Mission Hosts Ilish Fest to... Yogi Adityanath meets PM Modi, BJP Chi... Silver Rate in Haryana Published for 2...
27 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

जैथरा के चमन गुप्ता ने लखनऊ के ग्लोबल फिटनेस एक्सपो 2026 में जीता कांस्य पदक

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 27 Sep 2026, 12:45 AM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जैथरा नगर के युवा बॉडीबिल्डर चमन गुप्ता ने लखनऊ के द रीजेंट होटल में आयोजित ग्लोबल फिटनेस एक्सपो 2026 के क्लासिक फिजिक 75 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। इससे पहले उन्होंने आहना क्लासिक बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक भी हासिल किया था।

जैथरा/एटा। जैथरा नगर के युवा बॉडीबिल्डर चमन गुप्ता ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ में आयोजित ग्लोबल फिटनेस एक्सपो 2026 में कांस्य पदक हासिल किया है। चमन ने 75 किलोग्राम बॉडी वेट वर्ग के क्लासिक फिजिक में हिस्सा लेते हुए प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

लखनऊ के द रीजेंट होटल में 25 से 27 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय ग्लोबल फिटनेस एक्सपो में देश के विभिन्न शहरों से आए फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। एक्सपो के दूसरे दिन 26 सितंबर को FMA India 5.0 Bodybuilding Championship का आयोजन किया गया, जिसमें पुरुष बॉडीबिल्डिंग, मेन्स फिजिक और क्लासिक फिजिक सहित विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इसी प्रतियोगिता के 75 किलोग्राम वर्ग के क्लासिक फिजिक में चमन गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया और तीसरा स्थान हासिल किया।

पहले भी जीत चुके हैं स्वर्ण पदक

चमन गुप्ता इससे पहले भी बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बना चुके हैं। इससे पूर्व लखनऊ के गांधी भवन में आयोजित आहना क्लासिक बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में उन्होंने 70 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया था। उस प्रतियोगिता में देशभर से करीब 30 बॉडीबिल्डरों ने हिस्सा लिया था।

लगातार प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करने वाले चमन गुप्ता की उपलब्धि से जैथरा नगर और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता में मेहनत, अनुशासन और फिटनेस के प्रति निरंतर समर्पण की भूमिका रही है। नियमित वर्कआउट, अनुशासन और कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने प्रतियोगिता के मंच पर यह उपलब्धि हासिल की। ब्रॉन्ज मेडल जीतने की जानकारी सामने आने के बाद परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों ने चमन गुप्ता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

चमन गुप्ता की उपलब्धि से जैथरा नगर और जनपद एटा के युवाओं में भी उत्साह है। उनकी सफलता खेल और फिटनेस के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले युवाओं के लिए प्रेरणा का विषय बनी है।
📲Get App