🔥 TRENDING Delhi Police Arrest Gulam Khwaja, Acti... Tangled Power Lines Pose Accident Risk... Father Kills 28-Year-Old Son with Axe... पवन सिंह की माँ की अचानक बिगड़ी तबीयत,... Niyaz ceremony held in Limbayat on the... વડોદરા કોર્પોરેશનની તમાકુ વેચાણ સામે ક...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

जंतर-मंतर प्रदर्शन में आतिशी हिरासत में, फतेहपुर बेरी थाने में डिटेन के बाद हुई रिहाई

✍️ Reporter: Rajeev Kumar Sharma 🗓 02 Oct 2026, 09:32 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

SIR के विरोध में प्रदर्शन पड़ा भारी, पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को जंतर-मंतर से हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR को लेकर विपक्षी दलों की ओर से शुक्रवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
हिरासत में लिए गए नेताओं को पुलिस बसों के जरिए फतेहपुर बेरी थाने सहित अन्य स्थानों पर ले गई। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान 700 से अधिक लोगों को हिरासत में लिए जाने की बात पुलिस की ओर से बताई गई |
पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी भी फतेहपुर बेरी थाने में मौजूद रहीं। उन्होंने थाने से अपने बयान में प्रदर्शन जारी रखने की बात कही।
बताया जा रहा है कि आतिशी को करीब एक घंटे पहले पुलिस ने छोड़ दिया है। इस संबंध में मौके पर मौजूद लोगों और स्थानीय स्तर की जानकारी के अनुसार रिहाई के बाद वह थाने से बाहर निकल गईं। वहीं, प्रदर्शन को लेकर पुलिस और विपक्षी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तथा SIR से जुड़े मुद्दों को लेकर थी। पुलिस की ओर से प्रदर्शन की अनुमति नहीं होने और निषेधाज्ञा लागू होने की बात कही गई थी।
📲Get App