🔥 TRENDING Ramayana Film Sees Record Advance Book... Nusa Charts Play to Stop Haaland Ahead... Rohit Sharma Jokes About Being Shubman... Apple TV+ Series 'Nocturne' Starring L... Iranian Drama 'The White and Red Cypre... Box Office Watch: Forecasts for Yeh Pr...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जतारा, खरगापुर और बल्देवगढ़ में 'नमो सेवा अनकही कहानियां' का मंचन, सेवा-संघर्ष का संदेश
Local

जतारा, खरगापुर और बल्देवगढ़ में 'नमो सेवा अनकही कहानियां' का मंचन, सेवा-संघर्ष का संदेश

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 09 Oct 2026, 09:13 PM 👁 44
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियों का आयोजन जतारा, खरगापुर और बल्देवगढ़ में किया गया। इन प्रस्तुतियों ने सेवा, संघर्ष और राष्ट्रसमर्पण के प्रेरक प्रसंगों को जीवंत किया।

सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 'नमो सेवा अनकही कहानियां' कार्यक्रम के तहत जिले के जतारा, खरगापुर एवं बल्देवगढ़ में नाटक मंचन का आयोजन किया गया। नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, संघर्ष, सेवा एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को मंच पर जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय और संवादों ने दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ा तथा सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

जतारा विकासखंड के संजीवनी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती रेखा महेश यादव, नगर परिषद अध्यक्ष श्री अनुराग सुनील नायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इसी प्रकार खरगापुर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री श्री राहुल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यहां कलाकारों ने नाट्य मंचन के माध्यम से सेवा, संघर्ष और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की भावना को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

बल्देवगढ़ में आयोजित नाटक मंचन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में कलाकारों ने अभिनय के माध्यम से सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रनिर्माण से जुड़े प्रसंग प्रस्तुत किये। नाट्य प्रस्तुति के दौरान दर्शकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कलाकारों के संवाद एवं अभिनय के माध्यम से नागरिकों को समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा राष्ट्रहित में सकारात्मक योगदान देने का संदेश दिया गया।

'नमो सेवा अनकही कहानियां' कार्यक्रम का उद्देश्य प्रेरक प्रसंगों को नाट्य रूप में प्रस्तुत कर आमजन, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों को सेवा, संघर्ष, अनुशासन और समर्पण के मूल्यों से जोड़ना रहा। जतारा, खरगापुर एवं बल्देवगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का माध्यम बताया। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा, जनकल्याण और राष्ट्रनिर्माण की भावना को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।
📲Get App