🔥 ट्रेंडिंग ધારી તાલુકાના વિરપુરમાં સેવા સેતુ કાર્... त्रिपुरा में दो अलग- अलग बलात्कार मामल... भारत का मानसून 15% कम, 17 वर्षों में स... हिमाचल के सीएम कार्यालय पर 20 करोड़ रु... बीजेपी ने किशौ डैम सौदे पर श्वेत पत्र... राजपुरा‑पटियाला हाइवे पर कैंटर में लगी...
22 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जैतपुर हत्याकांड का वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे, खैरहा पुलिस को मिली बड़ी सफलता!

✍️ रिपोर्टर: राजभान कुशवाहा 🗓 22 सित. 2026, 11:59 AM 👁 14
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जैतपुर हत्याकांड का वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे, खैरहा पुलिस को मिली बड़ी सफलता!

जैतपुर खैरहा: जैतपुर के चर्चित एवं सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल फरार आरोपी विकास जायसवाल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली पक्की जानकारी के अनुसार, पुलिस की मुस्तैद घेराबंदी और सटीक रणनीति के चलते आरोपी को खैरहा थाना क्षेत्र से हिरासत में ले लिया गया है।
हत्याकांड की वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी विकास जायसवाल लगातार पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था। पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थीं। इसी बीच मिली गुप्त सूचना के आधार पर खैरहा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।
आरोपी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में मचे हड़कंप के बीच जैतपुर हत्याकांड के कई अहम राज उजागर होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ में जुटी है। मामले में आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत खुलासा पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में होने की उम्मीद है।
नोट: पुलिस बयान प्रेस वार्ता के बाद आधिकारिक पुष्टि की पंक्ति जोड़ी जा सकती है।)
📲Get App