🔥 ट्रेंडिंग भिवंडी एसटी बस स्टैंड के पास ट्रक-टू-ब... यूपी के सभी 75 जिलों में बनेगा सरदार प... સુરતમાં દિવાળી માટે ખાદ્ય સુરક્ષા ઝુંબ... बहराइच पुलिस की महिला टीम ने सेपक टकरा... સુરતમાં કિરણ ચોક નજીક fireworks સ્ટોલમ... कटिहार में डी सी ओ रूबी कुमारी के ठिका...
03 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जीटीबी कॉलेज की डायरेक्टर पलक जायसवाल की अपील, लोकल बाजार से करें खरीदारी और मरीजों-वृद्धों का रखें ध्यान,

✍️ रिपोर्टर: Ravindra Prakash Tiwari 🗓 03 नव. 2026, 05:07 PM 👁 31
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जीटीबी कॉलेज की डायरेक्टर पलक जायसवाल की अपील, लोकल बाजार से करें खरीदारी और मरीजों-वृद्धों का रखें ध्यान,

लोकेशन बिलासपुर छत्तीसगढ़ संवाददाता रवि तिवारी

जीटीबी कॉलेज की डायरेक्टर पलक जायसवाल की अपील, लोकल बाजार से करें खरीदारी और मरीजों-वृद्धों का रखें ध्यान,
दीपावली खुशियों और रोशनी का पर्व है। त्योहार को लेकर शहर के बाजारों में रौनक है और घरों में रंगाई-पुताई का दौर शुरू हो गया है। इस बीच जीटीबी कॉलेज की डायरेक्टर पलक जायसवाल ने शहरवासियों से दीपावली पर स्थानीय बाजारों से खरीदारी करने और जरूरतमंद लोगों की खुशियों का ध्यान रखने की अपील की है।
पलक जायसवाल ने कहा कि ऑनलाइन खरीदारी के बजाय सड़क किनारे दुकान लगाने वाले छोटे व्यापारियों और स्थानीय दुकानदारों से सामान खरीदें, ताकि वे भी अच्छी तरह दीपावली मना सकें और उनके घरों में भी खुशियों के दीप जल सकें।
उन्होंने शहरवासियों से यह भी आग्रह किया कि वृद्धाश्रम, अस्पताल और थाने के आसपास तेज आवाज वाले पटाखे न जलाएं। ऐसे स्थानों पर पटाखों का शोर मरीजों, बुजुर्गों और अन्य लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
अंत में उन्होंने सभी शहरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहार को आपसी प्रेम, भाईचारे और संवेदनशीलता के साथ मनाएं, ताकि हर किसी की दीपावली खुशहाल बन सके।
📲Get App