🔥 ट्रेंडिंग भारत और कज़ाख़स्तान ने द्विपक्षीय संबं... कुशिता कॉलापु ने काली साड़ी में दिखाई... ममिता बैजू ने तेलुगु में ब्लॉकबस्टर सी... एआई सेवाएँ लेकर आएँगी आंध्र प्रदेश पर्... एपी ने गॉदावरी डेल्टा सिंचाई नेटवर्क क... जेंटु गोंदु के छात्र अब ऑनलाइन प्रमाणप...
08 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

✍️ रिपोर्टर: Vishwanath Pratap Singh 🗓 05 सित. 2026, 07:44 AM 👁 63
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने 4 सितंबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना के अनुसार, संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को मुख्य न्यायाधीश के पद के कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है। यह नियुक्ति जस्टिस रमेश सिन्हा के मुख्य न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त होने के बाद प्रभावी होगी।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त हुए। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग के अपॉइंटमेंट्स डिवीजन की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय के कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है।
📲Get App