🔥 TRENDING रबी फसल के लिए 1 नवंबर से मिलेगा सिंचा... Bollywood Hungama Releases New Sher Wa... Government Bans Bitchat Bluetooth Mess... Unisba Media Daily Current Affairs Pag... Investigation Launched into Death of P... Nobel Committee Announces 2023 Physics...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जैसलमेर पुलिस की मानवीय पहल,दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिलेगा 1 दिन के वेतन का आर्थिक सहयोग

जैसलमेर पुलिस की मानवीय पहल,दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिलेगा 1 दिन के वेतन का आर्थिक सहयोग

✍️ Reporter: Rajendra Kumar 🗓 08 Sep 2026, 09:48 AM 👁 170
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जैसलमेर पुलिस की मानवीय पहल,दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिलेगा 1 दिन के वेतन का आर्थिक सहयोग,

जैसलमेर जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने एक सराहनीय एवं मानवीय निर्णय लेते हुए जिला पुलिस विभाग के दिवंगत कर्मियों के आश्रित परिवारों की मदद का हाथ बढ़ाया है।
जैसलमेर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विभाग में कार्यरत रहे दिवंगत कार्मिक स्व. श्री बाबुराम (मु.आ. 29) एवं स्व. श्री दीनाराम (कांस्टेबल) के निधन के पश्चात् उनके परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की पहल की गई है।

जिले में पदस्थापित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से 01 दिन का सकल वेतन (Gross Salary) स्वेच्छा से देने की अपील की गई है।
यह कटौती माह सितम्बर 2026 के वेतन से की जाएगी।
यदि किसी कार्मिक को इस संबंध में कोई आपत्ति हो, तो वे 20 सितंबर 2026 तक अपना लिखित अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
जैसलमेर पुलिस विभाग की इस पहल से संकट की घड़ी में दिवंगत जवानों के परिजनों को बड़ा आर्थिक एवं संबल आधार मिलेगा।
📲Get App