🔥 ट्रेंडिंग प्रशांत नील की हॉरर फिल्म '418' पर सें... आदि अनंत का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज, फैं... उत्तराखंड में डालर मेहंदी को सार्वजनिक... उत्तराखंड अध्ययन ने 8.1‑मापदण्ड भूकंप... दिल्ली ने घोषित किया GRAP 1: एनसीआर का... दुर्गा पूजा के बाद दिल्ली का वायु गुणव...
22 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जैसलमेर: नाचना फाटा के पास आरक्षित जंगल में भीषण आग, सेना जुटी आग बुझाने में

जैसलमेर: नाचना फाटा के पास आरक्षित जंगल में भीषण आग, सेना जुटी आग बुझाने में

✍️ रिपोर्टर: Dhan singh 🗓 10 सित. 2026, 06:52 AM 👁 70
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जैसलमेर के नाचना फाटा में वन विभाग के आरक्षित जंगल में भीषण आग, तेज हवा से विकराल हुई आग, इलाके में अफरा-तफरी

जैसलमेर जिले के नाचना फाटा के पास वन विभाग के आरक्षित जंगल में भीषण आग लग गई।

आग की शुरुआत बांस प्लांटेशन क्षेत्र से हुई बताई जा रही है। तेज गर्मी और तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। ऊंची लपटों और काले धुएं को देखकर नाचना फाटा पर अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी।

हालात गंभीर होते देख वन विभाग ने सेना से मदद मांगी। सेना के जवान पानी के टैंकरों के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

वन विभाग और आर्मी की टीम मिलकर आग को आबादी की तरफ बढ़ने से रोकने में जुटी है।
📲Get App