🔥 TRENDING જસદણ તાલુકાના કમળાપુર ગામે પોલીસે 5 લી... Arunachal CM Pema Khandu Urges Support... Arunachal Pradesh Cabinet Congratulate... Deputy CM Denies Resignation Requests... Jammu and Kashmir High Court Orders Co... Missing Kashmir Man Located in United...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

जरौली गाँव में नवरात्रि के प्रथम दिन माँ भगवती की भक्ति में डूबे श्रद्धालु, कीर्तन-भजन का हुआ आयोजन

✍️ Reporter: Rana Kumar Singh 🗓 11 Oct 2026, 11:36 PM 👁 13
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सुपौल जिले के जरौली गाँव में नवरात्रि के पहले दिन माँ भगवती की आराधना में श्रद्धालु लीन रहे। इस अवसर पर विशेष रूप से कीर्तन-भजन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

बिहार के सुपौल जिले के पिपरा प्रखंड अंतर्गत रतौली पंचायत के जरौली गाँव, वार्ड नंबर 17 में नवरात्रि के प्रथम दिन माँ भगवती की आराधना बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा-भक्ति के साथ की गई। इस पावन अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं ने एकजुट होकर माँ भगवती की आराधना की और भजन-कीर्तन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भक्ति, एकता और आस्था से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया और यह कामना की कि माँ भगवती की कृपा सभी भक्तों पर सदैव बनी रहे।

सभी ने यह भी प्रार्थना की कि माँ भगवती की कृपा से हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए। माँ भगवती सभी की मनोकामनाएँ पूर्ण करें।
📲Get App