स्थानीय
जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए प्रभावी निराकरण के निर्देश
यहाँ देखें:
▶️ YouTube
साढ़े 9 वर्षों में यूपी में विकास और सुशासन को मिली नई दिशा
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, बीते साढ़े 9 वर्षों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता को लेकर सरकार की नीतियों को नई दिशा मिलने का दावा किया गया है। सरकार का जोर प्रदेश को हर चुनौती को अवसर में बदलते हुए विकास के पथ पर आगे बढ़ाने पर है।