🔥 TRENDING NIA Conducts Raids at 8 Locations Acro... IMD Warns of Storm Risk in Tamil Nadu... Sonam Kapoor Stuns in Elizabeth Taylor... Jharkhand Sets Summer Deadline for Wat... City of Dreams Manila Secures 6th Asia... Bollywood A-listers dazzle with festiv...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
Politics

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 18 Aug 2026, 11:02 AM 👁 99
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री बोले—जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, संवेदनशीलता के साथ करें जनसेवा।

गोरखपुर। जनसेवा, संवेदनशीलता और सुशासन के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश सरकार जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से पहुंचे लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को जनशिकायतों का प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। जनता दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष पहुंचे। मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान और प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
📲Get App