🔥 TRENDING Cyclone Arnab: Indian Railways Issues... Indian Army Denies Chinese Vehicle Ent... 2-Year-Old Sets Tabla Record: 12 Taals... Old Video Misleads: No Indian Army Bea... Abhishek Shatters Kohli's Record with... NDTV Delivers Top News Headlines for O...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जनता दरबार में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनता दरबार में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

✍️ Reporter: Satveer Singh 🗓 22 Sep 2026, 10:50 PM 👁 47
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अरवल। आमजन की शिकायतों और समस्याओं के समाधान को लेकर मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरवल द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं जनसरोकार से जुड़े मामलों को पुलिस पदाधिकारी के समक्ष रखा।

जनता दरबार में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। संबंधित मामलों की जानकारी लेने के बाद उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस पदाधिकारियों को शिकायतों के निपटारे में समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के साथ ही मामलों की प्रभावी निगरानी और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।

जनता दरबार के माध्यम से पुलिस प्रशासन और आमजन के बीच सीधे संवाद का अवसर भी मिला। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सीधे सुनना, उनके समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई करना तथा पुलिस व्यवस्था को अधिक जनोन्मुखी और जवाबदेह बनाना है।
📲Get App