Local
जनता की समस्याओं के समाधान को मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता
अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के दिए निर्देश
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि जनहित ही सर्वोपरि है और जनसेवा सरकार की प्रतिबद्धता है। अधिकारियों को पीड़ितों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेकर नियमानुसार शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। जनता दर्शन के माध्यम से लोगों को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखने और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई का अवसर मिल रहा है।