🔥 TRENDING રાજકોટની ભગીરથ સોસાયટીમાં અજાણ્યા શખ્સ... Sirali नगर parishad ने आवास योजना‑2 के... कलेक्टर प्रियंक मिश्रा 9 अक्टूबर को भो... CWMA orders Karnataka to release 3,000... नरडाण्याच्या तापी पात्रात धक्कादायक घट... Tahawwur Rana’s 26/11 terror trial to...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

जनसुराज के पटना स्नातक के उम्मीदवार डॉ अनुज सिंह के समर्थन में रोडशो किया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 09 Oct 2026, 08:28 AM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनसुराज के उम्मीदवार डॉ अनुज सिंह के समर्थन मोकामा विधायक अनंत सिंह ने किया उनके समर्थन में रोडशो

नौबतपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


बगावत' का रोड शो : अपनी ही पार्टी के नीरज को हराने पर अड़े

अनंत बोले- जनसुराज के अनुज को जिताएं, बाकी की जमानत जब्त कराएं

पॉ

जदयू का अनुशासन, नेतृत वकारी कतार की बंद कमरे वाली बैठकें और मान-मौव्वल की तमाम कोशिशें, सब धरी रह गईं। जदयू विधायक अनंत सिंह ने साफ कर दिया कि वे अपनी ही शतों पर राजनीति करेंगे। पटना स्नातक सीट पर अपनी ही पार्टी के नीरज कुमार को हराने पर आमादा अनंत ने गुरुवार को फिर रोड शो किया। लोगों से कहा-जनसुराज के अनुज सिंह को एक-एक वोट दें। उनको जिताएं। बाकी सबकी जमानत जब्त कराएं।

रोड शो दानापुर, नौबतपुर, पालीगंज के इलाकों में हुआ। बिहटा सरमेरा मेन रोड स्थित पड़ाव पर 50 जेसीबी से अनंत के काफिले पर फूल बरसाए गए। छोटे सरकार जिंदाबाद का नारा गूंजा। अनंत ने लोगों से कहा-' बराइए मत, आपके लिए मेरा दरवाजा हमेशा खुला है। वे तरेत मठ पहुंचे जहां भगवान राघवेंद्र का पूजा अर्चना किया और आशीर्वाद लिया। जिसके बाद वे भाजपा के पूर्व विधायक रामजन्म शर्मा के आवास पहुंचे।

जदयू की अंदरूनी कलह काबू से बाहर !

जदयू ने अनंत सिंह को मनाने में पूरी ताकत झोंकी। लेकिन उनका लगातार जारी बगावती कारनामा गवाही है कि जदयू की अंदरूनी कलह अब काबू से बाहर हो चुकी है। अपने ही सिटिंग उम्मीदवार (नीरज कुमार) को हराने की खुली अपील पर पार्टी नेतृत्व की खामोशी बताती है कि जदयू के पास अनंत के रसूख का फिलहालपार्टी का चुनावकोई राजनीतिक तोड़ नहीं है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी का चुनाव नहीं है इस लिए आप सब लोग मिलकर अनुज सिंह को जिताए
📲Get App